फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स ध्यान दें, HBSE ने जारी किया ओपन स्कूल एग्जाम शेड्यूल

Sun, 02 Oct 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
पहले 18 जुलाई को लगनी थी मेरिट, लेकिन अब 27 को होगी जारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ओपन स्कूल की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आगामी तीन अक्तूबर से शुरू हो रही हरियाणा मुक्त विद्यालय अक्तूबर-2016 की सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के नकल-रहित संचालन के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। 91 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 74 उड़नदस्तों का गठन किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेंडरी की परीक्षा चार अक्तूबर  से 15 अक्तूबर तथा सीनियर सेकेंडरी परीक्षा तीन अक्तूबर  से 21 अक्तूबर तक होंगी। ये परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक संचालित होंगी। इन परीक्षाओं में कुल 85 हजार 149 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर परीक्षाओं के व्यवस्थित संचालन के लिए 91 केंद्र अधीक्षक व 910 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 74 फ्लाइंग स्कवैड परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि इन परीक्षाओं के दौरान केंद्रों की मॉनिटरिंग करने के लिए बोर्ड मुख्यालय भिवानी में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम पर बोर्ड के अधीक्षक व अन्य स्टाफ की नियुक्ति की गई है, जो प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं के संचालन पर पूरी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें