फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा में अब 40 प्रतिशत लाने की जरूरत नहीं

Wed, 03 Aug 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बीएड - फोटो : file photo
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीएड दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता खत्म हो गई है। विवि ने इस साल न केवल यह नियम खत्म किया बल्कि सत्र को रेगुलर करने के तहत समय से एडमिशन भी शुरू करा दिए। 
विज्ञापन


इसकी मांग लंबे समय से एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट उठा रहा था। बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि विवि ने इस साल से बीएड की प्रवेश प्रक्रिया में उनकी मांगों के हिसाब से कई अच्छे परिवर्तन किए हैं। 

इसके तहत बीएड की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को अब न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर, सरकारी बीएड कॉलेज और निजी बीएड कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया इस बार एक साथ शुरू कराई जा रही है। 
विज्ञापन


16 तक ले सकते है एडमिशन
इससे निजी कॉलेजों को अब ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विवि ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 16 अगस्त तक किसी भी सरकारी या निजी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन किया जा सकता है। 

उन्होंने बताया कि विवि ने इस साल प्रवेश परीक्षा और उसका नतीजा भी समय से जारी किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेएल कौल, ओएसडी प्रो. डीएस नेगी और समस्त विवि प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सभी कॉलेज पूर्ण पारदर्शिता के साथ दाखिला प्रक्रिया पूरी करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें