विधायकों के पाला बदलने के चलते प्रदेश में चल रहा सियासी तूफान की गाज उत्तराखंड के एडवोकेट जनरल पर गिर गई। दोपहर बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में एडवोकेट जनरल यूके उनियाल को हटाने के फैसले पर मुहर लग गई।
संभावना जताई जा रही है कि इनकी जगह एडिशनल एडवोकेट जनरल विजय बहादुर को एडवोकेट जनरल बनाया जा सकता है।
बागी सुबोध के भाई हैं यूके उनियाल
उत्तराखंड में चल रहे सियासी भूचाल का असर बागी बने विधायक सुबोध उनियाल के भाई एडवोकेट जनरल यूके उनियाल को ले डूबा।
गौरतलब है कि एडवोकेट जनरल यूके उनियाल के भाई सुबोध कांग्रेस के उन नौ विधायकों में हैं जिन्होंने सदन में सरकार के बजट का विरोध किया था। ये सभी विधायक इस समय सरकार से बगावत करके दिल्ली में बैठे हुए हैं। इन सियासी ड्रामे ने उत्तराखंड की हरीश सरकार को संकट में ला दिया है।