फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलदारी संस्था के तीन साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने की शिरकत,कैबिनेट मंत्री ने प्लास्टिक के खिलाफ अभिय

विज्ञापन
विज्ञापन
हिलदारी संस्था की ओर से मसूरी में हिलदारी उत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। उन्होंने प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लोगों से सहयोग मांगा। उत्सव में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति किए।
विज्ञापन

हिलदारी के तीन साल पूरे होने पर आयोजित हिलदारी उत्सव में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हिलदारी संस्था ने मसूरी को स्वच्छ बनाने के लिए योगदान दिया। उसके लिए संस्था बधाई की पात्र है। कृषि मंत्री ने कहा कि पॉलिथीन को पूर्व में प्रतिबंधित किया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के बाद फिर से इसका प्रयोग करने की शिकायतें मिल रही हैं। कहा, इसके प्रतिबंध को सख्ती के साथ लागू किया जाए। कृषि मंत्री जोशी ने शहर की सफाई व्यवस्था में जुटी कीन संस्था को गाड़ी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्री कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोरोना जांच जरूर करके आएं। हिलदारी प्रोजेक्ट हेड अरविंद शुक्ला ने कहा कि हिलदारी के मसूरी में तीन साल पूरे होने पर हिलदारी उत्सव मनाया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि हिलदारी मुहिम से मसूरी को बड़ी मदद मिली है। इसके तहत डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई। इसकी बदौलत स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान मिला है। इस मौके पर डीएफओ कहकशां नसीम, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, रजत अग्रवाल, गीता कुमाईं, मंजू चौहान, प्रताप पंवार, पुष्पा पडियार, दर्शन रावत, सरिता पंवार, जसबीर कौर, नमिता कुमाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें