फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: योग कार्यक्रम में जाते हुए मंत्री गणेश जोशी के वाहन आपस में टकराए, इमरजेंसी ब्रेक लगने से हुआ हादसा

Fri, 21 Jun 2024 03:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

योग कार्यक्रम में जाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले में चल रहे वाहन आपस में टकरा गए। इमरजेंसी ब्रेक लगाने से हादसा हुआ। हालांकि मंत्री गणेश जोशी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग कार्यक्रम में जाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले के वाहन आपस में टकरा गए और जिस वाहन में मंत्री सवार थे, वह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, मंत्री जोशी सुरक्षित हैं। घटना देहरादून में राजपुर रोड के पास हुई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन

   
ये भी पढ़ें...International Yoga Day 2024: केदारनाथ से लेकर ऋषिकेश हरिद्वार तक....तस्वीरों में देखें देवभूमि में योग उत्सव

कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से दुर्घटना हुई। वाहन को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया,  जिससे काफिले में चल रहे वाहन आपस में टकरा गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंत्री पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। हालांकि चिकित्सकों द्वारा मंत्री की गर्दन का एक्सरे करवाया गया। सभी प्रकार की जांच ठीक होने के बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा उनकी सामान्य जांच के बाद घर भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें