फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में कांग्रेस ने BJP को किया बेनकाब

Tue, 21 Oct 2014 03:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्वास के एजेंडे को लेकर प्रदेश सरकार ने विरोधी दलों के नेताओं को साथ लेकर चलने की कोशिश की है। साथ ही इस बहाने मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा को घेरा है।
विज्ञापन


दरअसल, केदारनाथ में कैबिनेट बैठक के मौके पर भाजपा सहित अन्य दलों को सर्वदलीय बैठक के लिए केदारनाथ आमंत्रित किया गया था।

इसमें नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, बसपा के सरबत करीब अंसारी, उक्रांद नेता बीडी रतूड़ी, उक्रांद (पी) अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार, सपा प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान, सीपीआई नेता समर भंडारी और सीपीएम नेता सुरेंद्र सजवाण को न्योता भेजा गया।

इसमें से उपाध्याय, रतूड़ी, अंसारी, सचान, भंडारी और सजवाण को हेलीकाप्टर से केदारनाथ लाया गया। कैबिनेट बैठक के बाद सभी नेताओं के साथ सीएम ने संक्षिप्त वार्ता की।
विज्ञापन


समर भंडारी ने कहा कि किसी भी पहलू की अनदेखी कर निर्माण कार्य न हो। भौगोलिक परिस्थिति और जनता की मांग के अनुसार कार्य हो। कार्य में पारदर्शिता हो।
विज्ञापन

BJP प्रदेश अध्यक्ष के न आने पर भाजपा के घेरा

बैठक में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नहीं आने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पुनर्निर्माण और पुनर्वास राज्य का एजेंडा बने और इसमें सभी लोगों के विचारों का समावेश हो, इसके लिए सभी को सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित किया गया था।

लेकिन भाजपा ने बैठक में भाग नहीं लेकर जता दिया कि वह राज्य के हित के मसलों पर कितनी गंभीर है। इससे भाजपा की मानसिकता उजागर हुई है। प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत मुख्यमंत्री से दूर-दूर ही दिखे।

मंत्रियों में केदारनाथ पहुंचने वालों में से सबसे पहले हरक, स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र नेगी और गृह मंत्री प्रीतम सिंह थे। जब मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहित पुष्पमाला पहनाते हुए मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक के जयकारे लगा रहे थे, तो हरक अलग ही खडे़ रहे। हालांकि उनका तर्क था कि भगवान के दरबार में भगवान के ही नारे लगने चाहिए।

धनै फोटोग्राफी में व्यस्त
पर्यटन मंत्री दिनेश धनै पर्यटक की भूमिका में दिखे। मंदिर में पहुंचने के बाद उन्होंने जगह-जगह अपनी खूब फोटो खिंचवाई। बैठक में इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, मंत्री प्रसाद नैथानी, हरीश चंद्र दुर्गापाल, दिनेश धनै, दिनेश अग्रवाल, प्रीतम सिंह पंवार, प्रीतम सिंह मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें