फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार दून आएंगे राजनाथ

Thu, 14 Aug 2014 02:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में गृहमंत्री बनने के बाद राजनाथ सिंह 17 अगस्त को पहली बार उत्तराखंड पहुंचेंगे लेकिन यह दौरा राजनीतिक नहीं बल्कि सरकारी योजनाओं की समीक्षाओं का होगा।
विज्ञापन


हालांकि वह भाजपाइयों से भी मिलेंगे लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री की प्राथमिकताएं मंत्रालय से संबंधित राज्य में संचालित योजनाएं होंगी।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के देहरादून दौरे की तारीख तय होते ही सरकारी मशीनरी में हलचल शुरू हो गई है। खासतौर पर गृह विभाग के लिए यह बैठक काफी संवेदनशील मानी जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

योजनाओं की प्रगत‌ि परखेंगे गृहमंत्री

17 अगस्त को राजनाथ सिंह देहरादून पहुंचेंगे और सायं साढ़े पांच बजे बीजापुर गेस्ट हाउस में केंद्रीय गृह मंत्रालय की राज्य में संचालित योजनाओं की प्रगति परखेंगे।

मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने इस मामले में अपर मुख्य सचिवों के साथ ही गृह, ग्राम्य विकास, आपदा प्रबंधन व सीमांत क्षेत्र विकास विभाग के प्रमुख सचिवों व सचिवों को पत्र भेजकर तैयारी करने को कहा है।

इस बैठक में आपदा प्रबंधन, पुलिस मॉडर्नाइजेशन, सुरक्षा संबंधित खर्च व बॉर्डर रोड और सीमांत गांवों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की थाह लेंगे।

राज्य में आपदा प्रबंधन अलग विभाग है, सीमांत गांवों के लिए संचालित बीएडीपी (बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोजेक्ट) भी ग्राम्य विकास के अधीन है, लेकिन केंद्र में ये सभी केंद्रीय गृह मंत्रालय केअधीन है। इसलिए पांचों योजनाओं की बैठक होनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें