फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी मेलों में वितरित किया 21 करोड़ का ऋण : डाॅ. धन सिंह रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
- 1000 से अधिक किसानों व स्वयं सहायता समूहों ने उठाया योजना का लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेशभर में आयोजित सहकारिता मेलों में किसानों, युवा उद्यमियों व महिला स्वयं सहायता समूहों को पशुपालन, मछली पालन, फूलों की खेती जैसी अन्य गतिविधियों के लिए 21 करोड़ से अधिक का ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है। इसके अलावा मेलों में 500 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों का विक्रय कर अच्छा मुनाफा कमाया है।
विज्ञापन

विभागीय मंत्री ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि प्रदेश के 11 जिलों में सहकारिता मेलों का आयोजन किया जा चुका है। जबकि टिहरी जिले में मेला आयोजित किया गया है। इन मेलों में किसानों, कारीगरों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा मेलों में विभागीय योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। मेलों के माध्यम से अब तक 1038 किसानों व 147 महिला स्वयं सहायता समूहों को 21 करोड़ से अधिक ब्याज मुक्त ऋण दिया जा चुका है, जिसमें अल्मोड़ा में 174 लाख, बागेश्वर में 115 लाख, पिथौरागढ़ में 211 लाख, चंपावत में 81, नैनीताल 107 लाख, चमोली 155 लाख, रुद्रप्रयाग 177 लाख, पौड़ी 583 लाख, हरिद्वार 71 लाख, देहरादून 98 लाख एवं उत्तरकाशी जिले में किसानों व महिला स्वयं सहायता समूहों को 56 लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें