उत्तराखंड की थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से कुलसारी में शुरू हुई मतगणना दोपहर बाद पूरी हो गई। भाजपा ने 1981 मतों से थराली उपचुनाव में जीत हासिल की। यहां मैदान में पांच प्रत्याशी थे।
चुनाव नतीजे के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आगे देखिए....
माकपा - कुंवर राम 1034
कांग्रेस - जीत राम 23756
बीजेपी - मुन्नी देवी शाह 25737
यूकेडी - कस्वी लाल 1365
निर्दलीय -बीरी राम 587
नोटा - 705
पोस्टल वैलेट गणना में
बीजेपी 120
कांग्रेस 26
भाजपा ने यहां दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी को चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस से पूर्व विधायक जीतराम चुनाव मैदान में थे। 28 मई को इस सीट के लिए हुए चुनाव में 53 फीसद से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान किया था। मुन्नी देवी के जीत दर्ज करते ही भाजपाई ढोल नगाड़ों पर नाचने लगे। गुलाल लगाकर खुशी मनाई गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने 1,900 वोटों से ज्यादा के अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी जीतराम को हराया है।
01:31 - 15वें राउंड की मतगणना के बाद उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल कर ली हैं। थराली सीट से भाजपा की प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने हासिल की है।
12:56 - 14वें राउंड के बाद भाजपा 1701 वोट से आगे चल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
12:40: उत्तराखंड के थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत लगभग तय हो गई है। 13वें राउंड के बाद भाजपा 1144 वोट से आगे चल रही है। मतगणना केन्द्र के बाहर भाजपा की नारेबाजी शुरु हो गई है। मगन लाल शाह अमर रहें के नारे लग रहे हैं। अब केवल 2 राउंड की मतगणना शेष है।
12:33- 12वें राउंड में भाजपा को मामूली बढ़त मिली है। अब बीजेपी 815 वोटों से अागे है।
12:26- 11वें राउंड में भी कांग्रेस को बढ़त मिली है। अभी भी भाजपा 793 वोटों से अागे है। 11वें राउंड में भाजपा को 1714, कांग्रेस को 1736, यूकेडी को 77, माकपा को 92 और निर्दलीय को 47 वोट मिले हैं। इन पार्टियों को अब तक क्रमश: कुल 18488, 17695, 1036, 768 और 448 वोट मिल चुके हैं। 38958 वोटों की गिनती की जा चुकी है।
12: 10- 10वें राउंड में भी कांग्रेस को बढ़त मिली है। अब भाजपा की धड़कनें बढ़ गई है। इस राउंड में कांग्रेस के प्रत्याशी जीत राम को 246 वोटों की बढ़त मिली है। भाजपा की बढ़त अब केवल 815 वोट रह गई है।
11:46 - नौवें राउंड में कांग्रेस को जबरदस्त बढ़त मिली है। लेकिन अभी भी भाजपा का जलवा कायम है। इस राउंड में कांग्रेस को 746 वोटों की बढ़त मिली है। वहीं कुल गणना को देखें तो भाजपा अभी भी 1061 वोटों से आगे चल रही है। नौवें राउंड में भाजपा को 1010, कांग्रेस को 1756, यूकेडी को 53, माकपा को 31 और निर्दलीय को 47 वोट मिले हैं। इन पार्टियों को अब तक क्रमश: कुल 15065, 14004, 880, 642 और 355 वोट मिल चुके हैं। 31373 वोटों की गिनती की जा चुकी है।
11:30- आठवें राउंड की गणना के बाद भाजपा को 1807 वोटों की बढ़त मिली है। आठवें राउंड में भाजपा को 1587, कांग्रेस को 1624, यूकेडी को 68 , माकपा को 83 और निर्दलीय को 30 वोट मिले हैं। इन पार्टियों को क्रमश: कुल 14055, 12248 , 827, 611 और 308 वोट मिल चुके हैं। 28449 वोटों की गिनती की जा चुकी है।
11:22- सातवें राउंड की गणना के बाद भाजपा 1844 से बढ़त बनाए हुई है। सातवें राउंड में भाजपा को 1578, कांग्रेस को 1468, यूकेडी को 109, माकपा को 27 और निर्दलीय को 32 वोट मिले हैं। इन पार्टियों को क्रमश: कुल, 12468, 10624, 759, 528 और 274 वोट मिल चुके हैं। 25031 वोटों की गिनती की जा चुकी है।
11:11 - छठे राउंड की मतगणना पूरी हुई। इस राउंड में भाजपा 1734 वोटों से आगे रही। 6वें चरण में माकपा कुंवर राम को 34, कांग्रेस के जीत राम को 1253, बीजेपी की मुन्नी देवी शाह को 1374, यूकेडी के कस्बी लाल को 66, निर्दलीय बीर राम को 28 वोट और नोटा को 35 वोट मिले हैं।
11:03 - पांचवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा 1613 वोटों से बढ़त बनाए हुए है। हालांकि इस राउंड में कांग्रेस भाजपा से 198 वोटों से आगे रहीं। पांचवें राउंड में भाजपा को 1521 वोट मिले और कांग्रेस को 1719 वोट मिले। इसके साथ ही अब तक भाजपा को 9516 वोट मिले हैं। कांग्रेस को टोटल 7903 वोट मिले हैं। यूकेडी को अब तक 584, माकपा को 467 और निर्दलीय को कुल 215 वोट मिले है।