फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: थराली उपचुनाव खत्म, लेकिन फिर आमने-सामने होगी भाजपा-कांग्रेस, जानिए इसकी वजह

Fri, 01 Jun 2018 07:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस
विज्ञापन

उत्तराखंड में थराली उपचुनाव बीजेपी प्रत्याशी मुन्नी देवी की जीत के साथ संपन्न हो गया। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस अब एक बार फिर आमने-सामने होंगे। आगे जानिए इसके पीछे की वजह...

विज्ञापन


दरअसल, चमोली की मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह के थराली विधायक निर्वाचित होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट भी खाली हो गई है। अब इस सीट पर एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने होंगे।  

अभी जिला पंचायत अध्यक्ष का एक वर्ष एक माह और दस दिन का कार्यकाल है। लिहाजा नए अध्यक्ष के लिए यहां निर्वाचन होना तय है। जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का जिला पंचायत वार्ड कोठली भी रिक्त हो गया है, यहां भी चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Munni Devi - फोटो : amar ujala
जिला पंचायत के अपर मुख्य कार्याधिकारी एमएस राणा का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का इस्तीफा आने के बाद छह माह के भीतर जिला पंचायत की रिक्त सीट और अध्यक्ष का निर्वाचन होना है।

तब तक के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष ही जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष सीट महिला आरक्षित है। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए भागीरथी कुंजवाल और कांग्रेस से माहेश्वरी कन्याल प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में चमोली में अब जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस में जोर आजमाइश शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें