फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: नारसन बॉर्डर पर बस पुलिस चौकी में घुसी, मलबे के ढेर में तब्दील हुई चौकी, होमगार्ड और यात्री दबे

Sat, 04 May 2024 08:47 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गए। आसपास के लोगों और रहागीरों ने होमगार्ड को मलबे से निकाला, फिर बस की छत पर लगे वेंटीलेशन से सवारियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मलबे के ढेर में तब्दील हुई पुलिस चौकी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारसन बॉर्डर पर शनिवार की भोर करीब चार बजे दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस एक पुलिस चौकी में घुसते हुए पलट गई। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौकी के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गए। आसपास के लोगों और रहागीरों ने होमगार्ड को मलबे से निकाला, फिर बस की छत पर लगे वेंटीलेशन व आगे और पीछे टूटे हुए शीशों के रास्ते से सवारियों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार हादसे में वैभव पुत्र राजीव निवासी नोएडा, आशु पुत्र सतपाल हरियाणा रोहतक, पंकज कुमार पुत्र महेश निवासी सिंध्या नगर चंडीगढ़, निशा पुत्री विजय सिंह निवासी गुरुग्राम, निश्चय पुत्र मुक्तलाल गुप्ता, मोदीनगर समेत बाकी कुछ को हल्की चोटें आईं हैं। हादसे के बाद से बस का ड्राइवर व परिचालक मौके से फरार हो गए। बस में लगभग 60 यात्री बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें