फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी बस, तीन की मौत, 32 लोग घायल

Mon, 19 Oct 2015 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की सुबह टिहरी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बस खाई में गिर गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 32 लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन


उक्त बस लंबगांव से श्रीनगर की तरफ जा रही थी। हादसा सुबह करीब 11:45 पर हुआ। उधर, अगस्तमुनि क्षेत्र में हाट-बस्ती मार्ग पर ट्रैक्टर खाई में गिर गया, जिसमें एक की मौत और एक के घायल होने की खबर है।

रविवार शाम हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर मंडावली में एक रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को पुलिस सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार शाम को दहियाकी गांव निवासी फूल सिंह (50) अपनी पत्नी शीला के साथ बाइक में सवार होकर नारसन से घर लौट रहे थे। हाईवे पर मंडावली के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में दोनों को सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। अस्पताल में दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में दोनों की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रात को ही सरकारी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली के एसएसआई नवीन चंद्र सेमवाल ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर नारसन पुलिस चौकी में खड़ी करा दी। तहरीर मिलने पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें