फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः चकराता में बस खाई में गिरने से 10 की मौत, वीडियो में हादसे का दर्दनाक मंजर

Wed, 07 Sep 2016 08:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bus accident chakrata
विज्ञापन
देहरादून जिले में पड़ने वाले त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है और 36 लोग घायल हुए हैं। हादसे का कारण ओवरलोडिंग बताया जा रहा है। मरने वालों में 20 से 22 उम्र के युवा हैं। 
विज्ञापन


हादसा मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस वक्त हुआ जब उक्त प्राइवेट बस कठियान से विकासनगर जा रही थी। त्यूनी-चकराता मोटरमार्ग पर गाड़ा घाट में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा‌ गिरी और चीख पुकार मच गई।

बस में सवार लोग हनोल के महासू मंदिर से जागड़ा पर्व मनाकर आ रहे थे। इस रूप पर एक ही बस चलती है जिस कारण अक्सर बस में ओवरलोडिंग की जाती है। 32 सीटर इस बस में 46 लोग सवार थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो में देखें दर्दनाक मंजर...

bus accident chakrata
बस में 46 यात्री सवार थे। एसडीएम चकराता प्रेमलाल अपनी टीम के साथ घटनास्‍थल के लिए रवाना हो गए हैं। शासन-प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है। फिलहाल स्‍थानीय लोगों द्वारा राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है।

हेलीकॉप्टर से स्वास्‍थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम को देहरादून से घटनास्‍थल पर रवाना कर दिया गया है। जिसमें डॉ. केआर सौन, डॉ. आरसी रावत और डॉ. अभिषेक शामिल हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि जरूरत पड़ने पर घायलों को दून अस्पताल लाया जाएगा।

मरने वालों में खुशीराम निवासी रिखाड़ा, भोटो देवी निवासी त्यूनी, चैतराम निवासी त्यूनी, देवेंद्र निवासी बागी, चंद्र निवासी कुणा और ‌किशन सिंह रमोल्टा निवासी सोलंग हैं। घायलों में फागूनी, नारायण दत्त जोशी, सुंदला, चतर सिंह, श्वेता, शारदा, संजू, अंजना, प्रियंका, पती देवी, मुन्नी देवी, तिलक राम, चतर सिंह, भगत सिंह, दीपक, सुरेश हैं।

वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें