चार लाख से अधिक लोगों ने की राफ्टिंग
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2021 से जून 2023 तक चार लाख 18 हजार पर्यटकों ने देवप्रयाग से ऋषिकेश तक विभिन्न स्थानों पर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। जबकि सितंबर 2021 से जून 2022 तक यह आंकड़ा चार लाख 58 हजार लोगों का था। राफ्टिंग के पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने इस बार सिंगटाली, शिवपुरी, ब्रहमपुरी और निम के समीप वन विभाग की जमीन हस्तातंरण के लिए वन विभाग को प्रस्ताव भेजा है। विभाग का कहना है कि इन स्थानों पर भूमि मिलने पर शौचालय, पार्किंग आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
ये भी पढ़ें...Dehradun News: अब ऑफिस में जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज नहीं चलेंगे, ड्रेस कोड का पालन करना होगा जरूरी
शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग को विकसित किया जा रहा है। यहां एक स्थान पर बंजी जंपिंग कराई जा रही है। जबकि दो अन्य स्थान अभी निर्माणाधीन है। साहसिक खेल प्रेमियों के लिए यह बेहद रोमांचकारी है। - कुशाल सिंह, साहसिक पर्यटन अधिकारी टिहरी (मुनि की रेती)