इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार का भी डीजीपी पद पर प्रमोशन होना हैं। जाहिर है कि इसके बाद उन्हें नई तैनाती मिलेगी। इस साल के अंत तक अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इनके अलावा दो पीपीएस अधिकारियों को भी आईपीएस कैडर मिलना है। इनमें हरिद्वार के एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और एसडीआरएफ के डिप्टी कमांडर नवनीत भुल्लर शामिल हैं। सीओ से लेकर उप निरीक्षक पद पर काफी प्रमोशन होने है। निकाय चुनाव के बाद पुलिस कर्मियों की प्रमोशन पाने की चाह पूरी हो पाएगी।
प्रोन्नति पाकर डीआईजी बनने वाले अधिकारी पुलिस मुख्यालय में कहां बैठेंगे, अभी इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। पहले ही प्रमोशन पाकर आईपीएस बने तीन पीपीएस अधिकारी यशवंत सिंह, अजय सिंह और पंकज को नई तैनाती का इंतजार है। पुलिस मुख्यालय को भवन की कमी के चलते नई जगह स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित है। दो साल पहले गढ़वाल रेंज के डीआईजी आफिस और आवास को मिला कर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसमें पुलिस मुख्यालय को स्थानांतरित किया जाना था। धन संकट के चलते इस प्लान पर भी काम नहीं हो पाया है।