फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पिछला कितना किया खर्च, उसी आधार पर मिलेगा नया बजट, विभागों के भेजे प्रस्तावों का परीक्षण शुरू

Sat, 17 Jan 2026 11:58 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए विभागों ने अपने प्रस्ताव भेज दिए हैं। केंद्र सरकार के माध्यम से स्वीकृत योजना और मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
बजट - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त विभाग ने बजट 2026-27 के लिए विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों का परीक्षण शुरू कर दिया है। विभागों ने पिछले बजट में स्वीकृत राशि को कितना खर्च किया है, उसके आधार पर आगामी बजट में धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन


वित्त सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को गृह विभाग के बजट प्रस्ताव का परीक्षण किया गया। इसमें वित्त व गृह विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव में शामिल एक-एक मद के बजट प्रावधान पर चर्चा की। बजट में नई योजनाओं, अवस्थापना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

केंद्र सरकार के माध्यम से स्वीकृत योजना और मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा। वित्त सचिव ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए विभागों से प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...शीतकालीन यात्रा:  प्रवास स्थलों पर पहुंचे 27 हजार से अधिक श्रद्धालु, ओंकारेश्वर मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़
विज्ञापन


विभागवार प्रस्तावों का परीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को गृह विभाग के प्रस्ताव का परीक्षण किया गया। शनिवार को शिक्षा विभाग का होगा। विभागों ने किस मद में कितना बजट मांगा है। उसका गहन परीक्षण करने के बाद आम बजट में शामिल किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें