फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा अपने पांव मार रही कुल्हाड़ी, कांग्रेस के मजे

Mon, 21 Apr 2014 11:22 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने कुनबे को संभाल न पाने का नुकसान अब हरिद्वार में बसपा को उठाना पड़ सकता है। पार्टी के नेता बसपा से अलग हुए धड़े के नेताओं को आधारहीन बता कर फिलहाल संतुष्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, हकीकत यह भी है कि बसपा की दूसरी पांत के नेताओं के कांग्रेस की ओर रुख करने से पार्टी को नुकसान की पूरी आशंका बन रही है।

पढ़ें, लखनऊ में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की बातचीत से कांग्रेस बेचैन

बसपाइयों का दावा रहा है कि नेताओं के इधर-उधर हो जाने से बसपा के आधार को कोई फर्क नहीं पड़ता। कारण यह कि बसपा अपने वोट को कैडर बेस मानती है। पर वोट बेस से इधर पार्टी की भी अपनी डायनामिक्स है।

हरिद्वार है सबसे मजबूत आधार
प्रदेश में बसपा का सबसे मजबूत आधार हरिद्वार में है। बसपा की सोशल इंजीनियरिंग की तूती भी यहीं बोलती है, पर पिछले कुछ सालों से बसपा के टिकट पर जीतकर सत्ता के गलियारों में पहुंच रहे जनप्रतिनिधि किसी न किसी कारण से बसपा से देर सवेर अलग भी हो जा रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, पूर्व सांसद के बेटे पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज

इस बार भी ठीक चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश और बसपा विधायक दल के नेता हरिदास को पार्टी से निलंबित कर दिया गया।

पार्टी पर पड़ रहा असर
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मेघराज जरावरे का कहना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। पर खुद कई बसपाई यह मान रहे हैं कि बसपा के वोट बेस को भले ही कोई फर्क न पड़े पर पार्टी को तो फर्क पड़ ही रहा है। ऐन चुनाव के समय पार्टी को ज्यादा से ज्यादा ऐसे लोगों की दरकार भी है जो अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा ले सके।

पढ़ें, राजनाथ को मिला सतपाल का साथ, रीता हुईं बेसहारा!

विशलेष्क इसका एक कारण मुस्लिम और दलित मतों के ध्रुवीकरण करने की राजनीतिक दलों की कोशिश को भी मान रहे हैं। मुस्लिम और दलित मतों पर कांग्रेस की भी निगाह है। लिहाजा बसपा में सेंधमारी करना कांग्रेस की मजबूरी बन रही है। दूसरी ओर बसपा की अंदरूनी कलह कांग्रेस के लिए यह काम आसान कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें