कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप के मैच में बालाजी ब्वायज और बीएससी ब्वायज के खिलाड़ीफुटबॉ?
देहरादून। कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप में बीएससी ब्वॉयज ने रजत के दो गोल की बदौलत बालाजी ब्वॉयज को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में अधोईवाला ब्वॉयज नेसिटी यंग्स को 7-5 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन प्रमोशनल सोसाइटी की ओर से पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को बीएससी ब्वॉयज व बालाजी ब्वॉयज के बीच खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहला हाफ गोल रहित रहा। मध्यांतर के बाद बीएससी ब्वॉयज ने बेहतर खेल दिखाया। 47वें मिनट में बीएससी ब्वॉयज के फारवर्ड रजत ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 59वें मिनट में एक बार फिर रजत ने गोल दागकर बीएससी ब्वॉयज को 2-0 से जीत दिला दी। रजत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शुक्रवार को टूर्नामेंट में दून स्टार्स एकेडमी व दून वैली और हिमालयन यूनाइटेड एफसी व गढ़वाल स्पोर्टिंग के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। मा.सि.रि.