फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: स्क्रैप गोदाम में घुसकर चौकीदार की हत्या, लोहे की रॉड और ईंट से सिर पर किए कई वार

Thu, 28 May 2020 06:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथरी(हरिद्वार)

सार

  • पथरी के गांव एक्कड़ कलां की घटना, लोहे की रॉड और ईंट से किया कत्ल
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के गांव एक्कड़ कलां में स्क्रैप के गोदाम में घुसकर चौकीदार की नृशंस हत्या कर दी गई। लोहे की रॉड और ईंट से सिर पर कई वार किए गए हैं। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के बाद पुलिस गहनता से जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


गोदाम से मृतक का मोबाइल फोन, एक घरेलू गैस सिलिंडर, एलईडी टीवी भी गायब मिले हैं। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए है। ज्वालापुर की सोनिया बस्ती (कस्साबान) निवासी शाहिद (50) पुत्र भूरा अपने बुआ के बेटे अफजल और सैफ अली पुत्रगण अखलाक के स्क्रैप के गोदाम में चौकीदार था।


करीब छह माह से चौकीदारी कर रहा शाहिद गोदाम में ही रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह जब गोदाम मालिक सैफ वहां पहुंचा तो चारपाई पर शाहिद का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

लूट के इरादे से हत्या की आशंका

घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी देहात एसके सिंह, सीओ राजन सिंह, एसओ सुखपाल मान मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से खून से सनी एक लोहे की रॉड, एक ईंट बरामद हुई। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि इन्हीं से हमला कर चौकीदार की हत्या की गई है।

सीआईयू और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। एसओ सुखपाल सिंह मान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हर पहलू पर जांच कर रहे हैं और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्या लूट के इरादे से की गई है, यह अभी कहना संभव नहीं है।
 
विज्ञापन

आरोपी आम के पेड़ के सहारे घुसा अंदर

आशंका जताई जा रही है कि गोदाम से सटे आम के पेड़ के सहारे अंदर घुसकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। आम के पेड़ से लटकती हुई एक रस्सी बरामद हुई है। माना जा रहा है कि आरोपी इसी रस्सी के सहारे लटककर वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ है। क्योंकि गोदाम की ऊंची चहारदीवारी है और फेसिंग भी लगी हुई है। गोदाम के मुख्यद्वार पर बाहर से ताला लटका हुआ था, ऐसे में यही बात निकलकर आ रही है। गोदाम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे।

चौकीदार को गोदाम में रखते थे बंद
शाहिद हत्याकांड ने पुलिस को उलझाकर रख दिया है। दरअसल पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में रिश्तेदारों ने बताया है कि वह शाहिद को अंदर ही बंद करके रखते थे। इसकी वजह उसका नशे का आदी होना बताया था। वह दिन रात बंद रहता था। जब किसी चीज की आवश्यकता होती थी तो वह मोबाइल फोन से संपर्क साध लेता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें