फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के पति के साथ बहन ने किया ऐसा 'कांड' कि भाई को देनी पड़ी जान

Fri, 25 Aug 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर/दिनेशपुर
विज्ञापन
rape - फोटो : google
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के पति के सा‌थ ‌एक युवती ने ऐसा कांड किया कि उसे भाई को जान देनी पड़ी। इतना ही नहीं युवती की मां की मरते-मरते बची।
विज्ञापन


दिनेशपुर के कालीनगर निवासी चंपा देवी ने बुधवार को जहर खा लिया था और उसके बेटे मुकेश ने जहर खाने के बाद फांसी लगा ली थी, जिसमें युवक की मौत हो गई। चंपा को गंभीर हालत में उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था।

मामले में चंपा की बेटी ललिता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य मीना विश्वास उस पर गलत आरोप लगाकर आए दिन उसके परिवार को परेशान करती थी।
विज्ञापन

 

भाई मुकेश और मां ने उठाया आत्मघाती कदम

आत्महत्या
मंगलवार को मीना अपने पति त्रिनाथ विश्वास के साथ उसके घर पर आई और उसके परिवार के साथ मारपीट करते हुए सभी को जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बाद जब उसने पति-पत्नी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाने की बात कही तो मां ने रोक दिया।

बुधवार को भी तहरीर देने को लेकर मां के साथ उसका झगड़ा हुआ और वह अपने छोटे भाई कमल को लेकर मटकोटा फार्म में त्रिनाथ से बात करने चली गई। इस रान घर में मौजूद उसके भाई मुकेश और मां ने आत्मघाती कदम उठा लिया, जिसमें भाई मुकेश की मौत हो गई।

इधर, हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल से उपचार कराने के बाद दिनेशपुर थाने पहुंची मां चंपा देवी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि त्रिनाथ और उसकी पत्नी मीना आए दिन उन्हें झूठे आरोप लगाकर डराते धमकाते थे।
 
विज्ञापन

बेटी ने मां से कहा फांसी लगाकर मर जाओ...

Demo pic - फोटो : google
जब उसने अपनी बेटी ललिता को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराने को कहा तो ललिता ने उनसे फांसी लगाकर मर जाने की बात कही। आपसी विवाद में ललिता पहले भी उनसे मर जाने की बात कहती रही है। त्रिनाथ और मीना के गलत आरोपों और बेटी के झगड़े से तंग आकर उसने और बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया।

रुद्रपुर के कालीनगर में बुधवार को युवक के फांसी लगाकर खुदकुशी करने और उसकी मां के जहर खाने के मामले में मृतक की बहन ने जिला पंचायत सदस्य मीना विश्वास और उसके पति त्रिनाथ विश्वास के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

बृहस्पतिवार को मृतक की मां को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसने थाने पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य, उसके पति और अपनी बेटी के खिलाफ भी तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने ललिता के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

फांसी लगाकर की युवक ने खुदकुशी
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुकेश के फांसी लगाकर खुदकुशी करने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मां-बेटे दोनों ने पहले फिनायल पिया, उसके बाद युवक ने फांसी लगा ली। उधर, पुलिस पूछताछ में ललिता ने बताया कि उसके भाई मुकेश ने आत्महत्या से पहले पुलिस के कुछ अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें