फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां रिश्तों को दरकिनार करते हुए भाई-बहन कर रहे हैं शादी, पढ़िए प्रेम की अनोखी दास्तां

Mon, 04 Sep 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
दोनों की जिद के आगे न सिर्फ परिजनों बल्कि पुलिस को भी झुकना पड़ा
विज्ञापन
रिश्तों को दरकिनार करते हुए भाई-बहन ने शादी करने का फैसला किया है। दोनों के इस कदम से हतप्रभ परिजनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई।
विज्ञापन


उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। आखिरकार दोनों की जिद के आगे न सिर्फ परिजनों बल्कि पुलिस को भी झुकना पड़ा।
  
एक अजीबोगरीब घटना रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली के एक मोहल्ले की है।

हक्के-बक्के रह गए परिजन

मामले को सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी
डबल फाटक निवासी एक युवक को अपनी ममेरी बहन से प्यार हो गया। पहले तो मामला चोरी छिपे चलता रहा, लेकिन बाद में बेपर्दा हो गया।

उनके इस कदम की जानकारी परिजनों को हुई तो हक्के-बक्के रह गए। पहले तो मामले को सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी।

आखिरकार युवती के सगे भाई ने ममेरे भाई को उसकी इस करतूत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए धुन दिया।
 
विज्ञापन

ममेरे भाई से शादी की जिद पर अड़ गई युवती

सामाजिक मानमर्यादा का हवाला देकर समझाया
इतना ही नहीं मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए, लेकिन सारा खेल उस समय पलट गया जब युवती ने परिजनों की बातों को दरकिनार करते हुए ममेरे भाई से शादी की जिद पर अड़ गई।

युवती के परिजनों ने उसे सामाजिक मानमर्यादा का हवाला देकर समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने इन सब बातों को खारिज कर दिया। आखिरकार परिजन थक हारकर गए और उन्होंने युवती को उसके हाल पर छोड़ दिया।

कोतवाल ऐश्वर्य पाल का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन परिजनों के अनुरोध पर कोई लिखापढ़ी नहीं की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें