फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा से जोड़ने वाली पुलिया बही, सेना समेत 16 गांव संपर्क से कटे

Sat, 06 Aug 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
पुलिया क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भारी बारिश से जोशीमठ-नीती हाईवे पर तमक गांव के समीप स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त होने से अवरुद्ध हो गया है, जिससे चीन सीमा पर मुस्तैद सेना, आईटीबीपी के साथ ही नीती घाटी के करीब 16 गांवों की आवाजाही ठप पड़ गई है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से शनिवार को ग्रामीण और सेना के जवान गदेरे से होकर पैदल आवाजाही कर सीमा क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन

 
नीती घाटी में शुक्रवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते जोशीमठ नगर से 41 किमी दूर तमक गांव के समीप स्थिति नाला उफना पर आ गया, जिससे रात करीब साढ़े 11 बजे मलबा आने से जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनी पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

सीमा पर तैनात जवानों को हो रही दिक्कत

landslide - फोटो : AmarUjala
हाईवे के बाधित होने से तमक, लौंग, जुम्मा, झेलम, द्रोणागिरी, महरगांव, कागा, मलारी, नीती, गमशाली, बांपा और फरकिया गांवों के ग्रामीणों के साथ ही चीन सीमा पर तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों को भी आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने के बाद शनिवार को बीआरओ के साथ ही तहसील प्रशासन की टीम ने भी मौके का स्थलीय निरीक्षण किया।

बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि पुलिया के सुधारीकरण के लिए दिल्ली से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है। इसके बाद ही पुलिया का सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। वैकल्पिक आवाजाही के लिए गदेरे में आए मलबे को हटाकर शीघ्र ही वाहनों की आवाजाही शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें