फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! सिर्फ महिलाओं नहीं पुरुषों में भी होता है स्तन कैंसर

Thu, 13 Aug 2015 08:16 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादातर लोग स्तन कैंसर को पुरूषों में स्तन कैंसर के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन यह सच है। स्तन संबंधी बीमारियों से जुड़ी हिचक और शर्म रोगियों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन


‘लोग क्या कहेंगे’ की उहापोह और शर्मिंदगी के चलते ऐसे रोगी इलाज कराने में देर कर रहे हैं। वह अस्पताल तब पहुंचते हैं, (एडवांस स्टेज) जब इलाज की संभावना तुलनात्मक तौर पर कम होती है। स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट में हर साल स्तन कैंसर के पांच नए मरीज (पुरुष) आ रहे हैं, इसे लेकर डॉक्टर भी चिंतित हैं।

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर रोग होता है, इसके बार में लोगों को जानकारी है। पर पुरुष भी इस खतरे की जद में आ सकते हैं, इसका पता कई लोगों को नहीं होता है।

यहां हर साल स्तन कैंसर के पांच पुरुष रोगी

कुमाऊं से हर साल पांच आदमियों में स्तन कैंसर के नये रोगी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट में पहुंच रहे हैं, पर काफी देर कर। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वरूप कहते हैं कि देखा गया है कि स्तन कैंसर को लेकर आदमियों में झिझक और शर्म होती है, लोगों को क्या बतायेंगे? आदि सोचते रहते हैं और देरी होने से रोग बेकाबू हो जाता है।

हमारे संस्थान में करीब 1500 नये कैंसर रोगी हर साल रिपोर्ट होते हैं, इनमें से पांच ब्रेस्ट कैंसर के होते हैं। यह संख्या चिकित्सा किताबों के अनुसार थोड़ी ज्यादा है। जिस अवस्था में रोगी पहुंचते हैं, उस समय इलाज के विकल्प बेहद सीमित हो जाते हैं। यह वह संख्या है, जो कि रिपोर्ट है। हो सकता है कि इनकी संख्या ज्यादा भी हो।
विज्ञापन

मह‌िलाओं की अपेक्षा पुरुषो में तेजी से है बढ़ता

चिंताजनक बात यह है कि पुरुषों में स्तन कैंसर महिलाओं की तुलना में बेहद तेजी से बढ़ता है। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. निर्दोष पंत कहते हैं कि महिलाओं में शारीरिक बनावट के चलते रोग बढ़ कर स्टेज-4 में पहुंचने में छह महीन से दो साल तक लग सकता है। पर आदमियों में यह केवल छह महीने में ही अंतिम अवस्था में पहुंच जाता है। ऐसे में किसी तरह के लक्षण, गांठ आदि को लेकर संकोच, झिझक नहीं करना चाहिए।

यह हैं लक्षण
गांठ, लाली होना। इसके अलावा निपल्ल से कई बार द्रव्य भी निकलता है। डॉक्टरों के अनुसार इसका सटीक कारण पता नहीं है। पर खास तरह के मसलन बीआरसीए-1, बीआरसीए-2 जैसे जीन, जिनमें होता है, उनमें यह खतरा ज्यादा होता है। जिनकी फैमिली हिस्ट्री में कैंसर रहा है, उनको सजग रहना चाहिए और जेनेटिक्स से संबंधित जांच करा लेनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें