फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले करने लगे छेड़छाड़, मना करने पर सरेआम किया छात्रा का ऐसा बुरा हाल

Sat, 20 Jan 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन
छेड़छाड़ और मारपीट
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के बढीवाला से क्षेत्र के स्कूल में पढ़ने के लिए निकली छात्रा से तीन मनचले छेड़छाड़ करने लगे। जब छात्रा ने विरोध किया तो सरेआम उसका ऐसा बुरा हाल किया..

विज्ञापन


छात्रा के विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर कई ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने भाग रहे तीनों में से एक आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों ने तीनों मनचलों के खिलाफ खानपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बढीवाला गांव की एक छात्रा खानपुर क्षेत्र में स्थित स्कूल के लिए निकली थी। इसी बीच खानपुर कस्बे में पहले से ही रास्ते में बैठे तीन मनचलों ने छात्रा को बीच रास्ते में रोक लिया, और उस पर अश्लील फब्तियां कसने लगे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

भाग रहे आरोपियों में से एक पकड़ गया

जेल
इतना ही नहीं उन्होंने छात्रा के साथ छेड़छाड़ भी शुरू कर दी। छात्रा ने जब उनका विरोध किया तो मनचलों ने छात्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी।

शोरशराबा सुनकर कई ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणोँ को अपनी ओर आता देख तीनों मनचले छात्रा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर भागने लगे, लेकिन मौके पर आए कुछ युवकों ने भाग रहे आरोपियों में से एक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें