फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू धर्म अपनाकर शहनवाज बनी सुनीता, सुरक्षा के लिए पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट के द्वार

Sat, 20 Jan 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
Muslim women - फोटो : social media
विज्ञापन

हल्द्वानी बनभूलपुरा निवासी एक मुस्लिम महिला ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को शपथपत्र देकर खुद का धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाने की जानकारी दी और परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई। जानिए क्यों अपनाया हिंदू धर्म...

विज्ञापन


महिला का कहना है कि मुस्लिम धर्म में महिलाओं के प्रति संकुचित सोच और वहां स्वतंत्रता से जीने का अधिकार न होने के कारण उसने हिंदू धर्म अपनाया है। लिहाजा भविष्य में उसे शहनवाज के बजाय सुनीता के नाम से जाना जाए। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच पुलिस को सौंप दी है।

जानकारी के मुताबिक बनभूलपुरा निवासी मकबूल अहमद की पुत्री शहनवाज (22) शुक्रवार को कुछ लोगों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची। शहनवाज ने सिटी मजिस्ट्रेट को शपथपत्र देकर खुद के हिंदू धर्म अपनाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को लिखे खत में जानिए क्या बोलीं

Muslim women - फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट को दिए शपथ पत्र में शहनवाज ने कहा है कि मुस्लिम धर्म में महिलाओं के प्रति संकुचित सोच के चलते उसने अन्य धर्मों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उसे पता चला कि हिंदू धर्म में महिलाओं को स्वतंत्र होकर जीने का अधिकार है और वहां किसी तरह की कोई धार्मिक पाबंदी भी नहीं है।

शपथपत्र में शहनवाज ने कहा कि मुस्लिम परिवार में तमाम पाबंदियों के चलते उसने अपना नाम सुनीता रख लिया है। उसका कहना है कि इस संबंध में वह पहले ही जिलाधिकारी को शपथ पत्र भेज चुकी है। धर्म परिवर्तन किए जाने पर परिजनों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। शहनवाज ने सिटी मजिस्ट्रेट से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अभिलेखों में भी नाम व धर्म परिवर्तन कराने की मांग की है।

इधर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बताया कि महिला द्वारा धर्म परिवर्तन के संबंध में शपथ पत्र दिया गया है। उन्होंने इसे महिला का व्यक्तिगत मामला बताते हुए कहा कि महिला द्वारा किन परिस्थितियों में धर्म परिवर्तन किया गया है अथवा कहीं किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा महिला को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर तो नहीं किया गया है इस संबंध में जांच के लिए मामला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें