फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर आया शिव को जल चढ़ाने, गंगा में डूबा

Wed, 18 Feb 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश के स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में शिव को जल चढ़ाने आया 12वीं का छात्र गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। नदी में लापता छात्र की तलाश में जल पुलिस ने घंटों रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


मंगलवार महाशिवरात्रि पर सुरजीत सिंह (20) पुत्र चंद्रमोहन सिंह निवासी ग्राम मुंडाला, पट्टी दोगी, टिहरी गढ़वाल गांव से करीब 15 किमी दूर कौडियाला क्षेत्र में प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए दोस्तों के साथ आया था।

बताया जा रहा है मंदिर में जलाभिषेक से पहले सुरजीत गंगा में स्नान के लिए गया। इसी बीच वह पानी की तेज धारा में फंसकर डूबने लगा।

उसे डूबते देख जब तक दोस्त और घाट पर मौजूद श्रद्धालु बचाने का प्रयास करते, वह पानी की गहराई में ओझल हो गया।
विज्ञापन

जल पुलिस ने छान मारा, नहीं मिला शव

सूचना पर मुनिकीरेती थाने से जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और राहत बचाव में जुट गए। घंटों नदी की खाक छानने के बाद भी पानी में लापता छात्र का कुछ पता नहीं चल सका। हादसे से परिजनों में मातम छा गया।

12वीं का छात्र है
गंगा में डूबा युवक मुंडाला राजकीय इंटर कालेज में 12वीं का छात्र है। कुछ दिन बाद ही उसकी बोर्ड परीक्षा है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दो भाइयों में छोटा सुरजीत पढ़ाई में काफी होनहार है।

सुरक्षा के इंतजाम हों
घटना से आहत रिश्तेदार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरदार सिंह पुंडीर ने बताया कि प्रशासन से कौडियाला घाट पर सुरक्षा के इंतजाम की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसी का नतीजा है कि मंगलवार को डूबने की घटना हुई। उन्होंने प्रशासन से शिवरात्रि और अन्य पर्व में घाट पर जल पुलिस की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें