फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बनाकर किया युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, धोखे से खिलाई गर्भपात की गोलियां 

Mon, 10 Jun 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून में दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म करने का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि युवक ने दोस्त बनाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। शहर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार एक युवती की 2017 में टंडन मार्ग कांवली रोड निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। उसने प्रेम का इजहार किया तो युवती ने स्वीकार कर लिया।

युवती का आरोप है कि एक दिन युवक उसे मसूरी ले गया और वहां दुष्कर्म किया और चोरी से अश्लील वीडियो बना लिया। लोक लिहाज के कारण युवती ने किसी से यह बात नहीं बताई। इसके बाद युवती को गर्भवती होने का पता चला तो उसने यह बात उसे बताई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस पर युवक ने शादी का झांसा दिया। इस पर युवती एक दिन उसके साथ फिर मसूरी चली गई। यहां उसने धोखे से उसे कुछ गोलियां खिला दीं, इससे गर्भपात हो गया। युवती के मुताबिक दूसरी बार गर्भ ठहरने पर शादी की बात कही तो युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। हालांकि इस बीच युवक ने अपने घरवालों से बात भी कराई और शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद युवती ने शादी के लिए जोर डाला तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी और शादी से इंकार कर दिया।

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें