फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamare Baarah: कान फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई फिल्म 'हमारे बारह', उत्तराखंड से भी है कनेक्शन, यहां पढ़ें

Tue, 07 May 2024 06:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News:  यह फिल्म सात जून को बड़े पर्दे पर प्रतिष्ठित वायकॉम स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
फिल्म हमारे बारह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसंख्या वृद्धि पर केंद्रित हिंदी फिल्म 'हमारे बारह' को फ्रांस में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कान फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म का उत्तराखंड से भी कनेक्शन है। दरअसल, इस फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय हैं। वहीं, कमल चंद्रा ने इसे निर्देशित किया है। फिल्म के निर्माता रवि एस गुप्ता, वीरेंद्र भगत, संजय नागपाल व शिव बालक सिंह हैं। फिल्म में अन्नू कपूर, पद्मश्री मनोज जोशी, मराठी अभिनेत्री अश्विन कालसेकर, पार्थ समथान ने अभिनय किया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी होते ही यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड करने लगा। यह फिल्म सात जून को बड़े पर्दे पर प्रतिष्ठित वायकॉम स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी। फिल्म का म्यूजिक जी म्यूजिक द्वारा जारी किया जा रहा है।

अजेंद्र अजय ने बताया कि कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए उन्होंने व्यक्तिगत यात्रा के रूप में प्रदेश सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी ले लिया गया था, लेकिन उसी समय केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के कारण उन्हें कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा है। फिल्म की बाकी टीम फ्रांस जाएगी।

PCS-J Exam: पापा होते तो जज बिटिया को देखतकर कितने खुश होते....कोटद्वार की सृष्टि ने ऐसे किया सपना पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में एक मुस्लिम परिवार को केंद्रित कर बढ़ती आबादी की समस्या को उठाया गया है। फिल्म में धर्म के नाम पर मुस्लिम पुरुषों की मनमानी और मुस्लिम महिलाओं की विवशता को भी दर्शाया गया है। गत वर्ष जब पहली बार फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था तब इस पर विवाद हुआ था। पहले इस फिल्म का नाम 'हम दो हमारे बारह' था। मगर सेंसर बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई थी। सेंसर बोर्ड से काफी जद्दोजहद के बाद फिल्म को नया नाम 'हमारे बारह' मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें