फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boman Irani: उत्तराखंड पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी, फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे लैंसडौन

Fri, 29 Mar 2024 07:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार)

सार

Uttarakhand News: अनुपन खेर बीते कई दिनों से लैंसडौन में अपनी नई फिल्म 'तन्वी दि ग्रेट' की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बोमन ईरानी इस फिल्म में म्यूजिक टीचर की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थ्री इडियट, मुन्ना भाई, दोस्ताना जैसी कई धमाकेदार फिल्मों से फैंस के दिल पर राज करने वाले बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी आज शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे। वह अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी दि ग्रेट' की शूटिंग के सिलसिले में लैंसडौन पहुंचे हैं।  

विज्ञापन


बोमन ईरानी शाम करीब सात बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह कार से लैंसडौन में जीएमवीएन के पर्यटक आवास गृह के लिए रवाना हुए। जीएमवीएन आवास गृह के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। 

Arushi Nishank:  बहुमुखी प्रतिभा की धनी उत्तराखंड की बेटी...अब ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार किया हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अनुपन खेर बीते कई दिनों से लैंसडौन में अपनी नई फिल्म 'तन्वी दि ग्रेट' की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बोमन ईरानी इस फिल्म में म्यूजिक टीचर की भूमिका में हैं। शूटिंग के दौरान वह शनिवार से लैंसडौन में कुछ बच्चों को संगीत की शिक्षा देंगे। उधर, बोमन ईरानी के लैंसडौन पहुंचने की खबर से यहां उनके फैंस भी उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें