पुलिस के मुताबिक बोलेरो संख्या यूपी 32 एचडब्लू 3316 पाताल भुवनेश्वर जा रही थी। उसमें पांच लोग सवार थे। कार 30 मीटर खाई में गिरी। हादसे में 38 वर्षीय संजय कुमार, पुत्र शिव रतन, 23 वर्षीय पंकज वर्मा पुत्र भगवती वर्मा बाराबंकी, लखनऊ आर्मी में तैनात टनकपुर निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह पूर्णागिरी अपने रिश्तेदारी में लोहाघाट आए थे।
इनके साथ लोहाघाट निवासी 20 वर्षीय एक महिला माया मेहता पुत्री सुरेश मेहता भी थी। जबकि लखनऊ के गंगागंज निवासी 30 वर्षीय दुर्गेश द्विवेदी पुत्र राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई।