स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने भी सर्विस चार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। बॉब आठ मई 2017 से देशभर में नए चार्ज लागू करेगा।
विज्ञापन
ये होंगे बदलाव
2 of 8
इसके तहत न केवल खाते में मिनिमम बैलेंस बल्कि महीने में ट्रांजेक्शन की लिमिट भी तय कर दी गई है। इसके बाद नियमानुसार चार्ज देना होगा। बॉब ने अपनी वेबसाइट पर नई दरें जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
इतना बढ़ेगा शुल्क
3 of 8
ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वह आठ मई के बाद किसी भी बैंकिंग कार्य से पहले इन दरों को जान लें या अपनी बैंक शाखा से भी संपर्क कर सकते हैं।
4 of 8
बैंक अकाउंट
- छह माह तक 50 डेबिट फ्री होंगे। इसके बाद प्रति निकासी पर 15 रुपये चार्ज लगेगा। पहली पासबुक फ्री होगी। इसके बाद 100 रुपये प्रति पासबुक या स्टेटमेंट देना होगा। इसमें केवल लेटेस्ट बैंक बैलेंस की जानकारी मिलेगी। पुरानी एंट्री के लिए 75 रुपये प्रति लेजर पेज देना होगा।
विज्ञापन
5 of 8
2000 rupees
- रूरल और सेमी अर्बन एरिया में चालू खाते में कम से कम दो हजार रुपये, अर्बन और मेट्रो शहरों के चालू खाते में कम से कम दस हजार रुपये होने जरूरी हैं। रूरल और सेमी अर्बन एरिया में सेविंग अकाउंट खोलने को 500 रुपये देने होंगे। खाते में हर तिमाही कम से कम 500 रुपये बैलेंस होना जरूरी है। अर्बन और मेट्रो शहरों यह रकम एक हजार रुपये है।
विज्ञापन
6 of 8
rupee shimla
- अर्बन और मेट्रो शहरों के चालू खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर हर तिमाही 625 रुपये, रूरल व सेमी अर्बन में चालू खाते पर 350 रुपये देने होंगे। अर्बन और मेट्रो शहरों के सेविंग अकाउंट में यह चार्ज 200 रुपये और रूरल व सेमी अर्बन एरिया में 100 रुपये होगा।
विज्ञापन
7 of 8
rupee
- ज्वाइंट अकाउंट में नाम जोड़ने या हटाने पर 100 रुपये देने होंगे। सेविंग अकाउंट में स्टॉप पेमेंट करने को 100 रुपये और करेंट अकाउंट में 200 रुपये देने होंगे। पूरी चेकबुक खोने पर सेविंग अकाउंट की 500 रुपये और करेंट अकाउंट की 1000 रुपये में मिलेगी।
- पांच हजार तक के डिमांड ड्राफ्ट पर 50 रुपये शुल्क लगेगा। पांच हजार से एक लाख तक तीन रुपये प्रति हजार का चार्ज लगेगा। एक लाख रुपये से ऊपर के डीडी पर पांच रुपये प्रति हजार चार्ज लगेगा। सेविंग खाते में हर महीने पांच ट्रांजेक्शन फ्री होंगी। इसके बाद 50 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज देना होगा। करेंट खाते दस बार 50-50 हजार रुपये जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद एक हजार रुपये प्रति ट्रांजेक्शन देना होगा।