बीते साल 16 सितंबर को भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। घटनाक्रम 14 अगस्त 2018 का बताया गया। दुष्कर्म का आरोप स्कूल के ही तीन नाबालिग और एक बालिग छात्र पर था।
इस मामले में पुलिस ने 16 सितंबर 2018 की शाम को ही तीनों नाबलिगों को पकड़ लिया और चौथे की गिरफ्तारी कर ली थी। इस प्रकरण में प्रिंसिपल समेत प्रबंधन के भी कुल चार आरोपी बनाए गए थे। इनमें से तीन बाल अपचारियों का मुकदमा किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा था और बाकी का विशेष पॉक्सो कोर्ट में चल रहा है।
एसओ और पीड़िता की बहन को नहीं बनाया था गवाह
किशोर न्याय बोर्ड में चल रहे इस मामले में तत्कालीन एसओ सहसपुर नरेश राठौर को गवाह नहीं बनाया गया था। जबकि, एसओ ने ही 16 सितंबर को अपनी मौजूदगी में सभी तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया था। यही नहीं न पीड़िता की बहन और न ही उसकी सहेली को अभियोजन ने गवाह बनाया।