फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्यादा को ताक पर रखने के बाद माननीय ‘मौन’

Sat, 28 Sep 2013 10:27 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षदों ने नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक तो स्थगित करवा दी, लेकिन जनता से जुडे़ मुद्दे अब कब हल हो पाएंगे? विकास कार्यों पर लगा ब्रेक कब हट पाएगा? अगली बोर्ड बैठक कब होगी? इन सवालों के जवाब न तो भाजपा पार्षदों के पास हैं और न ही कांग्रेसी पार्षदों के पास।
विज्ञापन


पढ़ें, अपनी मांगों के लिए मर्यादा भूले माननीय

अलबत्ता हंगामे पर दोनों दल जरूर ‘सीना ठोक’ रहे हैं। जनता के हित के लिए कोई भी बैकफुट पर आने को तैयार नहीं है। वहीं, माननीयों की करतूत से शहरवासी विकास के मुद्दों पर अपने को छला महसूस कर रहे हैं। गुरुवार को होने वाली नगर निगम की बोर्ड बैठक में हाउस टैक्स के साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर बहस होनी थी।

लोगों की आस टूट गई
कई प्रस्ताव भी पेश होने थे। इसलिए बैठक पर आम लोगों के साथ ही व्यापारियों और कर्मचारियों की नजरें गढ़ी हुई थीं। लेकिन बैठक शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने एमएनए को हटाने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


नौबत हाथापाई तक भी जा पहुंची। वहीं कांग्रेस पार्षदों और कर्मचारियों ने एमएनए के समर्थन में धरना शुरू कर दिया। बाद में स्थिति बिगड़ते देख मेयर ने बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। बैठक स्थगित होते ही लोगों की आस टूट गई।

क्या कहते हैं भाजपा पार्षद...
हम चाहते हैं कि बोर्ड बैठक हो। विकास कार्यों पर ब्रेक लगा है, जिन्हें शुरू कराने के लिए कवायद की जा रही है। लेकिन
अधिकारियों को पार्षदों की बात सुननी चाहिए।
- भूपेंद्र कठैत

क्षेत्र की जनता ने हमें चुनाव जीताकर निगम में भेजा है। इसलिए हम भी चाहते है कि बोर्ड बैठक हो। लेकिन एमएनए जब हमारी बात ही नहीं सुन रहे थे तो मजबूरन हमें यह कदम उठाना पड़ा। लेकिन फिर से बोर्ड बैठक हो इसके लिए कवायद की जा रही है।
- अरुण खन्ना

कांग्रेस पार्षदों का कहना है...
हम भी चाहते है बोर्ड बैठक हो। लेकिन इसके लिए भाजपा पार्षदों को पहल करनी चाहिए। शहर में तमाम विकास कार्य रुके हुए हैं। यह एक गंभीर विषय है। इसलिए सभी को दो कदम आगे बढ़ते हुए बोर्ड बैठक के लिए माहौल बनाना चाहिए।
- नीनू सहगल

भाजपा पार्षदों का विरोध का जरिया गलत था। उन्हें बोर्ड बैठक में मारपीट नहीं करनी चाहिए। बोर्ड बैठक हो, इसके लिए पार्टी के नेता तय करेंगे, जो पार्टी के नेता तय करेंगे वह माना जाएगा।
विज्ञापन

- प्रकाश नेगी

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें