बताया जा रहा है कि इस पर ईश्वर सैनी ने बछड़े को एक-दो डंडे मार दिए। इसके बाद बछड़ा स्वामी की तरफ से दो लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और इसमें ईश्वर सैनी की मौत हो गई है।
थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पता चलेगा।