फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP कार्यकर्ताओं की फौज ने विधानसभा पर बोला धावा

Mon, 14 Mar 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विधानसभा घेराव करने जाते बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीजेपी कार्यकर्ताओं की फौज विधानसभा घेराव को पहुंच गई है। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बढ़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के ऊपर से गुजरने का प्रयास कर रहे है। लेकिन पुलिस कार्यकर्ताओं रोकने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


चुनाव से पहले यह घेराव सियासी तौर पर बहुत महत्वपूर्ण हो गया है, केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के पांचों सांसदों को संसद के सत्र से इस घेराव में शामिल होने की छूट दे दी है।

रविवार को दिन भर पार्टी नेताओं के साथ भट्ट बैठकें करते रहे। ज्यादातर सांसद देहरादून पहुंच गए हैं। भाजपा के विधानसभा घेराव पर सरकार की भी नजर है। भीड़ की संख्या क्या होगी, इसे लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। क्योंकि इसके बाद चुनाव से पहले भाजपा को और नए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को भी शक्ति प्रदर्शन का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए इस घेराव को लेकर पूरी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन


रविवार को दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट देर रात तक नेताओं के साथ बैठकें करते रहे। भाजपा नेताओं का दावा है कि प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं की फौज देहरादून के लिए रवाना हो गई है। 
विज्ञापन


हरिद्वार, रुड़की, परवादून, पछुवादून व महानगर से भीड़ जुटाने पर पूरा जोर है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को विस का ऐतिहासिक घेराव होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें