फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः रक्षाबंधन पर बहनों का बीमा कराएगी BJP

Mon, 17 Aug 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाजपाई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत उत्तराखंड में 11 हजार बहनों का बीमा कराएंगे। दो लाख रुपए के इस बीमा की पहले साल की 12 रुपए की किश्त भाजपाई स्वयं जमा कराएंगे।
विज्ञापन


उत्तरकाशी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत पालिका सभागार में आयोजित कार्यशाला में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश में साढ़े 11 करोड़ नए सदस्य बनाकर भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि आपदा में केंद्र से मिले करोड़ों रुपए के बजट की बंदरबांट की गई। आपदा घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

विफल रही उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार

भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव विनोद कंडारी ने उत्तराखंड सरकार की विफलता, भाजपा प्रदेश महासचिव ज्ञान सिंह नेगी ने केंद्र सरकार की उपलब्धि तथा प्रदेश संयोजक विनोद उनियाल ने हमारा विचार परिवार विषय के बारे में बताया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष बैशाखू लाल, जयवीर चौहान, रामानंद भट्ट, सुरेंद्र नौटियाल, सुभाष नौटियाल, लोकेंद्र बिष्ट, सुरेश पंवार, चंदन पंवार, बुद्धि सिंह पंवार, धृपाल पोखरियाल, गिरीश रमोला, हरीश डंगवाल, विजय संतरी, प्रताप रावत, विजय बहादुर रावत, सत्ये सिंह राणा, बाल शेखर नौटियाल, सुधा गुप्ता, स्वराज विद्वान, चंद्रा नेगी, सविता रावत आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें