कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा
इसके अलावा पार्टी को मजबूत व सक्रिय बनाने, सशक्त मंडल सक्रिय बूथ और पन्ना समिति के गठन पर कार्ययोजना पर विचार विमर्श, प्रदेश में संगठनात्मक वृत की रिपोर्ट, मोर्चों के गतिविधियों की रिपोर्ट, सोशल मीडिया की कार्य योजना पर चर्चा होगी।
बैठक के प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ समन्वय बनाकर काम करना है। उनके धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, महत्वपूर्ण महापुरुषों व दिवसों को संज्ञान में रखते हुए पार्टी के कार्यक्रम आयोजित करने हैं। मन की बात कार्यक्रम को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि माह के अंतिम रविवार को 11 से 12 बजे का समय प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी को आरक्षित रखना है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में ‘द्रोणाचार्य’ मिल रहे न ‘अभिमन्यु’, चार साल से नहीं हो पाई इन अवार्ड की घोषणा
इस मौके पर मन की बात के प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, परीक्षा पर चर्चा के कार्यक्रम प्रभारी आदित्य चौहान, डाटा प्रबंधन के प्रभारी मयंक गुप्ता ने विस्तार से जानकारी। बैठक के द्वितीय सत्र में जी -20 उत्तराखंड में होने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श के साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।