फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 32 लाख गबन करने के मामले में लोनिवि का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, ठेकेदारों की 10% धरोहर राशि हड़पी

Mon, 30 Jan 2023 12:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन

सार

छह अगस्त 2022 को लोनिवि के प्रांतीय लोक अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह बिष्ट ने कोतवाली में तहरीर दी थी जिसमें उन्होंने ठेकेदारों की 10 प्रतिशत धरोहर राशि के गबन होने की शिकायत की थी। तहरीर मिलने के बाद से ही पुलिस ने सरकारी धनराशि का गबन और धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने ठेकेदारों की 10 प्रतिशत धरोहर धनराशि (कोटेशन मनी) करीब 32 लाख रुपये गबन करने के आरोप में लोक निर्माण विभाग के लैंसडौन कार्यालय में तैनात एक कनिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह धनराशि अपने रिश्तेदारों व परिचितों के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी। पुलिस ने सरकारी धनराशि का गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था।

कोतवाल लैंसडौन मणीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि छह अगस्त 2022 को लोनिवि के प्रांतीय लोक अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह बिष्ट ने कोतवाली में तहरीर दी थी जिसमें उन्होंने ठेकेदारों की 10 प्रतिशत धरोहर राशि के गबन होने की शिकायत की थी। तहरीर मिलने के बाद से ही पुलिस ने सरकारी धनराशि का गबन और धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी।

विज्ञापन


मामले की जांच के लिए सीओ ऑपरेेशन विभव सैनी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच में पाया कि लोनिवि लैंसडौन कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक आरोपी प्रमेंद्र सिंह ने देयक बाउचर्स की ऑनलाइन फीडिंग व डिपोजिट कार्य के दौरान पंजीकृत ठेकेदारों की 10 प्रतिशत धरोहर धनराशि 31,75,096 रुपये अपने रिश्तेदारों व परिचितों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चूहे की मौत के साथ ही दफन हो गया राज, नहीं सुलझा पाई पुलिस अभी तक 47 लोगों के बेहोश होने की कहानी
विज्ञापन


गबन का मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं और लगा दी गईं। कोतवाल ने बताया कि सीओ ऑपरेशन विभव सैनी ने बिना वारंट गिरफ्तारी का नोटिस जारी होते ही उन्होंने और एसएसआई रियाज अहमद ने 28 जनवरी की शाम को गांधी चौक टैक्सी स्टैंड से आरोपी प्रमेंद्र सिंह रावत निवासी पीडब्लूडी कालोनी लैंसडौन, मूल निवासी ग्राम निलारा पोस्ट चोरखाल, पट्टी कपोलस्यूं तहसील पौड़ी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें