फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया ये है भाजपा का अगला लक्ष्य, आप भी जानें

Wed, 17 May 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
भाजपा नेता अजय भट्ट‍ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट का कहना है कि विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बावजूद हमें क्रियाशील रहना है। उन्होंने कहा कि धनबल और बाहुबल से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा का अगला लक्ष्य क्या है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय और लोस चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के हर गांव तक पहुंचना पार्टी का लक्ष्य है, जिसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

रुड़की में लोक निर्माण भवन के गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान अजय भटट ने कहा क्षेत्र में तीन दिनी भ्रमण और निवास कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भगवानपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के संग जगह-जगह बैठक की। इसके बाद कलियर और मंगलौर में विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बातें कही उन्होंने

अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि भ्रमण का उददेश्य कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को क्रियाशील रखना है। इसके तहत सांगठनिक रूप से प्रदेश के सभी 22 जिलों में पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सेना को अपने युद्ध समय की जानकारी नहीं रहती है कि कब उसे लड़ाई के लिए उतरना पड़े।

इसके बावजूद वह हर समय अभ्यास करती रहती है, जबकि हमें पता है कि अब निकाय और फिर लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुट होकर इसकी तैयारी करनी है। उन्होंने उत्तराखंड में भाजपा सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपलब्धियां भी गिनाई।

उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की ओर से की गई कार्रवाई को ऐतिहासिक बताया। कहा कि पहले 400 करोड़ के एनएच घोटाले में पांच अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया और फिर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच बैठाई गई। इसके अलावा सरकार ने एपीएल को भी आठ रुपये 60 पैसे की दर से गेहूं राशन का गेहूं देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि दो माह में किसी का आकलन नहीं किया जा सकता है, वह भी तब जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पूरी मशीनरी बिगाड़ रखी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें