फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हल्द्वानी पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, जन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Sat, 15 Oct 2022 11:54 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।

सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का दौरा आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विजयवर्गीय पहले बूथ स्तर पर बैठक लेंगे। फिर वह लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत गौजाजाली (पूर्वी मंडल) में बूथ बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को हल्द्वानी पहुंत गए हैं। उनका शुक्रवार शाम हल्द्वानी पहुंचने का कार्यक्रम था। किसी कारणवश वह शुक्रवा को नहीं पहुंच पाए। आज शनिवार को वह हल्द्वानी पहुंचे। 

विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विजयवर्गीय पहले बूथ स्तर पर बैठक लेंगे। फिर वह लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत गौजाजाली (पूर्वी मंडल) में बूथ बैठक में शामिल होंगे। इसमें वह फीडबैक लेने के साथ कठिनाइयों को भी जानने का प्रयास करेंगे।

इसके बाद कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत पश्चिम मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें भी संगठनात्मक बातचीत होगी। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेें...Haridwar: बदरीनाथ की यात्रा पर निकले जितेंद्र त्यागी, कहा- हिजाब और खुले में नमाज पर रोक के लिए एक कानून जरूरी
विज्ञापन


जनता से रायशुमारी कर सीएम के समक्ष रखेंगे योजनाएं : भगत
कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सीएम का पद संभालने के बाद से पुष्कर सिंह धामी लगातार जनहितकारी फैसले ले रहे हैं। अब राज्य के सभी विधायकों से उनके क्षेत्र की दस महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं की सूची मांग कर उन्होंने विकासपरक कार्यशैली का परिचय दिया है। वह स्वयं भी आम जनता से रायशुमारी कर अपनी विधानसभा के लिए लाभप्रद महत्वाकांक्षी योजनाओं को जल्द मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें