फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun to Delhi Bus: आज से इलेक्ट्रिक बसों से करें देहरादून से दिल्ली का सफर, पहली बार चलेंगी लंबे रूट पर

Sat, 15 Oct 2022 09:57 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आज से इलेक्ट्रिक बसों से देहरादून से दिल्ली का सफर कर सकते हैं। चार इलेक्ट्रिक बसें देहरादून पहुंच चुकी हैं। यह बसें देहरादून से दिल्ली के बीच संचालित होंगी। निगम आगामी एक साल में करीब 610 नई बसें अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम आज से देहरादून से दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रहा है। परिवहन मंत्री चंदन रामदास शनिवार को इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दरअसल, दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों बीएस-4 वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक का पत्र भेजा था। फिलहाल, इस अवधि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


इस बीच परिवहन निगम ने बीएस-6 और इलेक्ट्रिक या सीएनजी बसों की खरीद में लगाया हुआ है। चार इलेक्ट्रिक बसें देहरादून पहुंच चुकी हैं। यह बसें देहरादून से दिल्ली के बीच संचालित होंगी। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक, यह बसें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हैं।

ये भी पढ़ें...UP पुलिस ने बच्चों से मां और मुझसे मेरी पत्नी छीनी: BJP नेता बोले- 'मैं भाजपा के साथ, मुझे न्याय नहीं तो किसे'
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी वाली बसों से सफर आसान होगा। गौरतलब है कि रोडवेज के पास फिलहाल करीब 912 बसों का बेड़ा है। निगम आगामी एक साल में करीब 610 नई बसें अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है। परिवहन मंत्री चंदन रामदास खुद परिवहन निगम को मजबूत बनाने के लिए मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें