फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक पाकिस्तान के खिलाफ वाघा बॉर्डर पर करेंगे प्रदर्शन, समर्थकों संग हुए रवाना

Fri, 15 Feb 2019 07:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बाघा बॉर्डर के लिए रवाना होते भाजपा विधायक
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल वाघा बोर्डर पर जाकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को विधानसभा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर लाए गए शोक प्रस्ताव के दौरान भाजपा विधायक ने यह एलान किया।

विज्ञापन


उन्होंने सभी सदस्यों का भी वाघा बोर्डर पर जाने का आह्वान किया। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि वे अपने समर्थकों के साथ दून अमृतसर ट्रेन से वाघा बोर्डर के लिए रवाना हो गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुई घटना बेहद शर्मनाक और कायराना है। इससे पूरा देश गुस्से में है। वे भी इस घटना से बेहद दुखी और व्यथित हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बताया कि वे अमृतसर एक्सप्रेस से रवाना होकर अपने साथियों के साथ शनिवार को वाघा बोर्डर पहुंचेंगे। उनके साथ सतीश शर्मा, सुरेश चौधरी, मनोज चौधरी, जितेंद्र सैनी, हेमा बिष्ट, राकेश, सरस्वती,  प्रतिभा चौहान, राधा, अतुल शर्मा समेत कई अन्य सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें