इस दौरान विधायकों ने अपने एक माह के वेतन को शहीदों के परिजनों को देने का एलान किया। वहीं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि वह अपना 6 माह का वेतन शहीदों के परिजनों को देंगे।
सदन में शहीदों को श्रद्घांजलि देते हुए प्रदीप बत्रा ने कहा कि यह कायराना हरकत है और पूरा देश संकट की इस घड़ी में शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अपनी एक माह की पेंशन शहीद परिवारों के लिए देने की घोषणा की है।
शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नगर निगम के 300 से अधिक कर्मचारियों ने भी अपने एक दिन का वेतन शहीद हुए जवानों के परिवार को देने का एलान किया।