अन्य लोगों और कर्मचारियों ने सभी को बाहर निकाला। आरोप लगाया गया है कि नाव के पलटने से विधायक नीचे दब गए थे और मुश्किल से बाहर निकला गया था। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई वर्ष पहले उनके ससुर महेंद्र सिंह भाटी की हत्या कर दी गई थी। आशंका है कि उनका दामाद होने के कारण उनकी उनकी भी हत्या की साजिश रची गई हो।
नाव में सेल्फी के दौरान हादसे की आशंका
मॉल और पुलिस सूत्रों का कहना है कि नाव में बैठने के बाद लोग अक्सर सेल्फी लेते हैं। सेल्फी लेने के लिए एक साइड होने के कारण भी नाव का संतुलन बिगड़ने और पलटने की आशंका है। हालांकि सेल्फी लेने के दौरान हादसा हुआ या नहीं। इस बात का जिक्र दर्ज कराई गई एफआईआर में नहीं है।
केस दर्ज, जांच शुरू
23 फरवरी को वेनिस मॉल में विधायक और उनके सुरक्षा अधिकारी के नाव पर सैर करने के दौरान हादसा हुआ था। उसी दौरान उन्होंने तहरीर दी थी। दो अप्रैल को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने की मांग की। जिसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- बृजेश वर्मा, कासना कोतवाली प्रभार