फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत ने पी इस बेशकीमती जड़ी की चाय, स्वाद चखने के बाद कर दिया बड़ा ऐलान

Fri, 06 Apr 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
harish rawat
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत का अपना अलग अंदाज है। वह लोगों से सीधा संवाद करते हैं। सियासी तीर छोड़ते हैं। इसके लिए अवसर तलाशते हैं। अवसर बनाते भी हैं। बृहस्पतिवार को एक होटल में पूर्व सीएम हरीश रावत मौजूद थे।

विज्ञापन


उनके बुलावे पर विभिन्न वर्गों के नामचीन लोगों की मौजूदगी भी थी। हरीश रावत ने दिव्या रावत की लैब में तैयार कीड़ा जड़ी चाय खुद भी पी और लोगों को भी पिलायी। इस मौके पर उन्होंने कहा-पहाड़ की बेटी का काम बहुत ही स्पेशल है।

हर वर्ग को कीड़ा जड़ी चाय के प्रमोशन के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने लगे हाथ सीएम को भी कीड़ा जड़ी चाय पीने की सलाह दे डाली। साथ में कहा-गवर्नर और चीफ सेक्रेटरी को भी चाय पीने होटल में आना चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व सीएम की कीड़ा जड़ी चाय पार्टी में हर तरह के रंग बिखरे दिखे। प्रख्यात लोक गायक प्रीतम भरतवाण मौजूद थे, तो कांग्रेस नेता राजकुमार, अशोक वर्मा, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जीएस नेगी, आशा टम्टा से लेकर वामपंथी नेता समर भंडारी, बच्ची राम कौंसवाल की भी उपस्थिति थी।
 

विज्ञापन

kira jari tea
व्यापारी से लेकर उद्योगपति तक सब चाय की चुस्कियों के साथ इस पार्टी का हिस्सा थे। दिव्या रावत प्रमोशन के इस नए अंदाज से खासी उत्साहित दिखीं। रावत बार-बार दोहराते रहे-उनके यहां आने का मकसद सियासी कतई नहीं है। सिर्फ पहाड़ की बेटी और उसके प्रोडक्ट का प्रमोशन करना चाहते हैं।

इन स्थितियों के बीच, अपने मुख्यमंत्री काल की कई बातों का उन्होंने जिक्र किया। परोक्ष रूप से त्रिवेंद्र सरकार को आईना भी दिखाया कि किस तरह प्रमोशन के इस तरह के कार्यक्रमों से वह दूर है।

कीड़ा जड़ी पार्टी में पूर्व सीएम हरीश रावत ने समूह में बंटकर लोगों से सीधा संवाद किया। गंभीर विषय के साथ हल्का-फुल्का मूड भी बने, इसलिए जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण से गढ़वाली गीत का अनुरोध करने से भी नहीं चूके।

भरतवाण ने भी पहाड़ और यहां की बेटियों की महिमा का बखान करते हुए गीत सुनाया। इस बीच, रावत ने ये एलान भी किया कि वह अपनी पेंशन का एक हिस्सा कीड़ा जड़ी चाय के प्रमोशन के लिए दे रहे हैं। सीएम रहते हुए पहाड़ की तमाम चीजों के प्रमोशन के लिए हरीश रावत ने बाकायदा मुहिम छेड़ी थी। चाय पार्टी के जरिये ये संदेश देने से भी वह पीछे नहीं रहे, कि पहाड़ और यहां के लोगों से जुडे़ हर मामले में उनकी मुहिम थमी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें