उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मदन कौशिक को राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति आदेश जारी किए। राष्ट्रीय कार्यसमिति में पांच नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, जिनमें तीन पंजाब, एक छत्तीसगढ़ और एक उत्तराखंड से कौशिक हैं।