फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खाली सड़कों पर हूटर बजाने पर डीजीपी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली सड़कों पर पुलिस के वाहनों में हूटर बजाने पर डीजीपी अशोक कुमार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सामान्य परिस्थितियों में अनावश्यक रूप से हूटर के प्रयोग न किए जाने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस की गाड़ियों में विशेष परिस्थितियों में ही हूटर बजाया जाता है। मसलन कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति को संभालने के लिए तेजी से निकलना हो या फिर भीड़ को हटाना हो। लेकिन, लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी बेवजह हूटर का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सभी जिला पुलिस प्रभारियों को अनावश्यक हूटर न बजाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसा करने से ध्वनि प्रदूषण भी होता है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें