फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबर्ट वाड्रा से एयरपोर्ट पर भिड़े 'शक्तिमान' की टांग तोड़ने वाले BJP विधायक

Mon, 29 Aug 2016 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
robert vadra
विज्ञापन
अपनी दबंग और लड़ाकू प्रवृत्ति के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा विधायक गणेश जोशी रविवार को सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से झगड़ पड़े। खबरों के मुताबिक रविवार की दोपहर रॉबर्ट वाड्रा और गणेश जोशी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। यह विवाद एयरपोर्ट के अंदर हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, विधायक गणेश जोशी केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा राज और बीजेपी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस बीच एयरपोर्ट पर पहले से ही मौजूद रॉबर्ट वाड्रा को किसी ने बताया कि शक्तिमान घोड़े की टांग तोड़ने से चर्चा में आए विधायक यही हैं।

बताया जा रहा है कि इसके बाद रॉबर्ट वाड्रा ने गणेश जोशी से उसी संबंध में कुछ पूछा। इसके बाद दोनों लोगों के बीच झड़प हो गई। एयरपोर्ट पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जोशी और वाड्रा के बीच मामला हाथापाई तक आ पहुंचा। हालांकि विधायक ने झड़प से इंकार किया है।  बताया जा रहा है कि किसी काम के सिलसिले में रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश जोशी का‌ विवादों से है पुराना नाता

विधायक गणेश जोशी - फोटो : amar ujala
अभी कुछ दिन पहले पुलिस के घोड़े शक्तिमान को घायल करने के मामले में गणेश जोशी का नाम खूब उछला था। इतना ही नहीं इस कारण गणेश जोशी को जेल भी जाना पड़ा था।

भाजपा की रैली में पुलिस का घोड़ा शक्तिमान घायल हो गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। शक्तिमान को घायल करने का आरोप भाजपा विधायक गणेश जोशी पर लगा था। शक्तिमान पर हुआ हमला एक राजनीतिक मुद्दा बन गया था।

वहीं जुलाई 2014 में देहरादून जिले के क्यारकुली भट्ठा पंचायत सदस्य चुनाव परिणाम बदलने के मामले में भाजपा विधायक गणेश जोशी की डीएम से तीखी झड़प हुई। डीएम ने चेताया कि इस वक्त आचार संहिता लागू है, वह उन पर मुकदमा करा देंगे। यह सुनकर विधायक गणेश जोशी आग-बबूला हो गए।

गांववालों के साथ पहुंचे विधायक और नेता जिलाधिकारी द्वारा कार्रवाई की चेतावनी देने पर भड़क उठे। इस दौरान करीब दो घंटे तक बीजेपी विधायक गणेश जोशी व नेता मुन्ना सिंह चौहान की डीएम से बहस हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें