फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भाजपा विधायक की पत्नी हिरासत में

Sat, 26 Sep 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर के भाजपा विधायक अरविंद पांडेय की पत्नी, बेटे और पीए का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सीएम आवास पर हंगामा करने पर हुई है।
विज्ञापन


उधर दो घंटे की हिरासत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने निजी मुचलकों पर उन्हें रिहा किया। हालांकि पांडेय के परिजनों का कहना था कि वह तो सीएम से मिलकर अपना पक्ष रखने आए थे।

तहसीलदार से मारपीट के मामले में गदरपुर के भाजपा विधायक अरविंद पांडेय जेल में है। इसी प्रकरण को लेकर शुक्रवार सुबह 9:50 मिनट पर विधायक की पत्नी मनविंदर पांडेय, बेटा अतुल पांडेय और पीए मुकेश शर्मा मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने पूरी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे और पीए को भी नहीं छोड़ा

पत्नी का आरोप था कि जानबूझकर उनके पति को प्रताड़ित किया जा रहा है। हंगामे के बीच कैंट कोतवाली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। माथापच्ची के बाद तीनों का शांति भंग में चालान कर दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट ने दो घंटे बाद निजी मुचलकों पर उन्हें रिहा किया। इंस्पेक्टर कमलेश लंबूरी ने बताया कि यह लोग सीएम आवास पर धरना शुरू करने की तैयारी से आए थे। पहले उन्हें समझाया गया, लेकिन जब नहीं माने तो शांति भंग में कार्रवाई की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें