शादी के पांच दिन बाद पहुंच गए हवालात
तीरथ ने महेंद्र भट्ट से जुड़े एक और किस्से का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वह संगठन मंत्री थे, तो उस दौरान भाजपा ने संघर्ष यात्रा निकाली थी। भाजपा की संघर्ष यात्रा देहरादून के रिस्पना पुल से होते हुए ऋषिकेश पहुंची। ऋषिकेश में पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। इस वजह से भाजपा नेताओं की पुलिस से बहस भी हुई। वह तो आगे निकल गए महेंद्र व कुछ कार्यकर्ता पीछे छूट गए। महेंद्र भट्ट को चार-पांच दिन जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। चिंता की बात यह थी कि इस घटना से पांच दिन पहले ही महेंद्र भट्ट की शादी हुई थी।
ये भी पढ़ें...Tehri: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे के पास कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, तीन की मौत, युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य
इन बहन जी से आपकी शादी हो गई है
उन्होंने महेंद्र भट्ट की शादी से जुड़ा एक और रोचक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि शादी के दौरान सभी लोग दावत खा रहे थे। इसी दौरान बगल में बैठी महिला को महेंद्र ने कहा कि यह बहन जी कौन हैं। तो मैंने कहा, इन बहन जी से आपकी शादी हो गई है। इससे पहले कि तीरथ अगला किस्सा सुनाते कार्यक्रम का संचालन कर रहे कुलदीप कुमार ने उन्हें पर्ची थमा दी और उन्हें वहीं रुकना पड़ा।
संबंधित वीडियो-